फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पर युवती संग मिलकर नकदी ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिलंदपुर खेड़ी गांव के युवक ने अपने दोस्त पर युवती संग मिलकर उसके रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। मेजरदीन ने बताया कि वह रेलवे विभाग में कार्यरत है। उसके एक दोस्त ने उसे युवती से मिलवाया था। 17 अप्रैल, 2018 को वह युवती से जूस की दुकान पर मिला था। इसके बाद दोस्त के कहने पर युवती को मोबाइल दिया था। बाद में उसने नंबर को बंद कर लिया था। आरोप है कि बाद में उसके फोन पर पुलिसकर्मी बनकर अज्ञात ने फोन किया था। उसने कहा था कि युवती अचानक लापता हो गई है। वह तुम्हारे साथ थी। उसे यह उसके दोस्त ने बताई है। उसके दोस्त ने मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 6 लाख 30 हजार मांगे। उसने ब्याज पर दोस्त से ही रुपये ले लिए। वह दोस्त को 16800 रुपये प्रति माह ब्याज देता रहा। उससे लाखों रुपये ऐंठे जा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें