पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन की तरफ से सोनीपत, मुरथल व राई खंड के 10 गांवों व वार्ड बीसी-ए के लिए आरक्षित किए गए। गोहाना रोड स्थित सोनीपत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बीसी-ए वर्ग के सरपंच पद के लिए 10 गांवों, पंचायत समिति व पंच पद के लिए वार्ड आरक्षित किए गए। वार्डों का ड्रॉ एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
सोनीपत खंड में 45 ग्राम पंचायत शामिल है। एसडीएम अमित मलिक की अध्यक्षता में निकाले गए ड्रॉ के माध्यम से गांव बोहला, बैंयापुर, हसनयारपुर तिहाड़ कलां व सलारपुर माजरा बीसी-ए वर्ग के सरपंच पद के लिए आरक्षित किए गए। पंचायत समिति के 24 वार्डों में से बीसी-ए वर्ग के लिए वार्ड नंबर 14 व 23 आरक्षित किए गए। साथ ही 45 ग्राम पंचायत के बीसी-ए वर्ग के पंच पद के 50 वार्ड आरक्षित किए गए।
गांव बाघडू, हरसाना कलां, ककरोई व सलीमसर माजरा के सरपंच पद अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरक्षित हैं। गांव भठगांव डुगरान, जुआं-1, रोलद लतीफपुर व सांदल कलां निवादा में सरपंच पद अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। गांव बादशाहपुर माच्छरी, भटाना जाफराबाद, चिटाना, गढी हकीकत, जाहरी, जुआं-2, खिजरपुर जटमाजरा, लुहारी टिब्बा, माहरा, मोहाना, पिनाना, सांदल कलां, शहजादपुर, थरिया और उल्देपुर के सरपंच पद के सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा गांव बड़वासनी, भदाना, भठगांव माल्याण, चटिया ओलिया, दोदवा, गुहणा, हुल्लाहेड़ी, जाजी, करेवडी, किलोहड़द, महीपुर, महलाना, तैना ततारपुर, रतनगढ, सलीमपुर ट्राली, सांदल खुर्द, ताजपुर तिहाड़ खुर्द व ठरू के सरपंच पद सामान्य वर्ग के महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
पंचायत समिति सोनीपत के वार्ड नंबर 1, 3, 5, 7, 10, 12, 17 व 20 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर 2, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 19, 22 व 24 सामान्य वर्ग वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 9 व 18 अनुसूचित जाति के लोगों के लिए और वार्ड नंबर-16 व 21 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
पबनेरा गांव में महिलाएं लड़ेगी सरपंच पद का चुनाव
मुरथल खंड में 43 ग्राम पंचायत शामिल है। एसडीएम की देखरेख में ड्रॉ के माध्यम से गांव झुंडपुर, मीमारपुर व पबनेरा बीसी-ए वर्ग के सरपंच पद के लिए आरक्षित किए गए। पबनेरा गांव में बीसी-ए वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। वहीं पंचायत समिति के वार्ड नंबर 4, 8 व 23 बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड नंबर 4 में बीसी-ए वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। ग्राम पंचायत के बीसी-ए वर्ग के पंच पद के 53 वार्ड आरक्षित किए गए। अनुसूचित जाति के लिए पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6, 15, 20, 21 तथा 25 आरक्षित हैं जिनमें वार्ड-15 व 21 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है।
नसीरपुर बांगर गांव में महिला बनेगी सरपंच
राई खंड के सरपंच पद के लिए पिछड़ा वर्ग-क (बीसी-ए) के लिए तीन गांव आरक्षित हुए हैं। इनमें नाथूपुर, सेवली व नसीरपुर बांगर गांव शामिल हैं जिनमें से नसीरपुर बांगर गांव में सरपंच पद पर बीसी-ए वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकेंगी। इसके अलावा 41 ग्राम पंचायतों में पंच पद के 43 वार्ड बीसीए वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है। पंचायत समिति राई में कुल 26 वार्ड हैं। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 7 व 23 बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित किए हैं। अनुसूचित जाति के लोगों के लिए वार्ड नंबर 1, 18 व 25 आरक्षित हैं जिनमें वार्ड 10 व 24 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है।
कई भावी उम्मीदवारों को हुई निराशा
सरपंच का चुनाव लड़ने को कई भावी उम्मीदवार लंबे समय से तैयारी में लगे है। ऐसे में उनके गांव बीसी-ए वर्ग में शामिल होने से उन्हें काफी निराशा हुई है। साथ ही कई गांवों के पहले ही अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के पक्ष में चले जाने से वह पहले से ही निराश थे। सेवली, नाथूपुर, मीमारपुर, पबनेर, बोहला, बैंयापुर जैसे गांव बीसी-ए वर्ग में चले गए हैं। ऐसे में इन गांवों में सरपंच पद के चुनाव लड़ने को लेकर कई उम्मीदवार काफी समय से तैयारियों में जुटा था।