टीकाराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान कैटवॉक करती छात्राएं।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बुधवार को वाणिज्य और खेल विभाग की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जहां बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स, बीएससी स्पोर्ट्स, बीपीएड, पीजी डिप्लोमा इन योगा और एमकॉम की छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. मोनिका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी, जिसमें साक्षी और संजू को मिस फ्रेशर, भावना और तनु को मिस कैटवॉक, माया और आयुषी को मिस ब्यूटी, मंजू और ज्योति दहिया को मिस ह्यूनिक, गीता रानी और चेतना को मिस पर्सनालिटी, पूजा और अंकिता को मिस क्यूट, ज्योति और कोमल को मिस दिव्या चुना गया। प्राचार्य डॉ. मोनिका विजेता ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निर्णायक की भूमिका सविता, सुनीता, सुषमा, मोनिका, निशा व सुमन ने निभाई। इस दौरान उपाधीक्षक अनिता राठी सहित अन्य प्राध्यापिकाएं मौजूद रहीं।