फोटो 10: सोनीपत के गांव पुरखास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को योगासन क
गन्नौर। गांव पुरखास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सन्नी व आयुष योग सहायक दिनेश ने लोगों को योग व आयुष चिकित्सा के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर निशुल्क दवा वितरित की गई।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। योग व आयुर्वेद को अपनाकर हम जटिल रोगों से निजात पा सकते हैं। आयुष विभाग गांवों में औषधालय चला रहा है। जिले में पीएचसी व सीएचसी स्तर पर भी आयुष चिकित्सकों की ओर से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।