फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात वर्षीय बच्ची का कराया निशुल्क हार्ट ऑपरेशन

विज्ञापन
फोटो संख्या-56 सतनाली में हार्ट ऑपरेशन के बाद कियारा परिजनों के साथ। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सतनाली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की पहल से सतनाली खंड के श्यामपुरा गांव की सात वर्षीय कियारा को नया जीवन मिला है। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित इस बच्ची का गुरुग्राम के एक हार्ट हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन




कियारा को आरबीएसके टीम सतनाली ने स्कूल जांच के दौरान चिह्नित किया था। उसे दिल में छेद होने का जन्मजात हृदय रोग था। फार्मासिस्ट सुनील कुमार और एएनएम अनीता ने उसकी पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रारंभिक जांच के बाद बच्ची को जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी), नारनौल भेजा गया। डीईआईसी नारनौल में डॉक्टर दीपक कौशिक और मीरा यादव के सहयोग से विस्तृत जांच हुई। इसके बाद उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए गुरुग्राम रेफर किया गया। आरबीएसके टीम इंचार्ज, सतनाली डॉक्टर गौतम यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों की मुफ्त जांच करता है। इसमें 4डी सहित 32 प्रकार की बीमारियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें