फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूपन निकलने का झांसा देकर व्यक्ति से सोने की अंगूठी ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के पुराना तहसील मार्ग पर एक्सिस बैंक की शाखा के सामने खड़े एक व्यक्ति को झांसे में लेकर दो युवक उसकी सोने की अंगूठी ठग ले गए। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बिचपड़ी निवासी दरिया सिंह ने बताया कि वह पुराने तहसील मार्ग पर एक्सिस बैंक की शाखा के सामने खड़ा था। इसी दौरान एक युवक काले रंग की स्कूटी लेकर आया और उसके पास आकर जैन मंदिर का पता पूछने लगा। दरिया सिंह ने बताया कि उसने कहा कि गोहाना में जैन मंदिर नहीं हैं, जैन स्थानक हैं। युवक ने कहा कि वह अनाथ बच्चों के लिए कूपन लेकर आया है, जिसमें पैसे निकलते हैं। उसने उसे कूपन की पर्ची भी दिखाई। इसी बीच एक दूसरा युवक उसके पास आया और युवक से कूपन के बारे में बात करने लगा। उस युवक ने दो कपून लेकर खोले तो पहले युवक ने कहा कि एक में 100 रुपये व दूसरे में उसे 3 हजार रुपये निकले हैं। स्कूटी सवार युवक ने दरिया सिंह से कहा कि वह भी एक कपून निकाल ले। जिसके बाद दरिया सिंह ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया और एक कपून ले लिया। जिसके बाद युवक ने कहा कि आपके 3 हजार रुपये इनाम निकला है। दरिया सिंह ने बताया कि युवक ने कहा कि वह कूपन के 600 रुपये देकर 3 हजार रुपये ले सकता है। जिसके बाद दरिया सिंह ने पैसे न होने की बात कहीं तो दूसरे युवक ने अपनी अंगूठी निकाल कर स्कूटी सवार युवक को दे दी। जिसके बाद दरिया सिंह ने भी अपनी सोने की अंगूठी उतार कर युवक को दे दी। जिसके बाद स्कूटी सवार युवक ने अंगूठी को जेब में डालने के बाद कहा कि वह मंदिर में हस्ताक्षर करके अभी आता है और वह चला गया। दूसरा युवक भी एक बाइक वाले के साथ बैठकर चला गया। तब दरिया सिंह को ठगी का पता लगा। दरिया सिंह ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें