संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर तीन लोगों से 19.98 लाख रुपये ठग लिए। कुंडली में गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर 1.30 लाख रुपये निकाले गए, जबकि गोहाना के व्यापारी के खाते से ओटीपी आने के बाद 5.68 लाख रुपये निकल गए।
वहीं, 84 वर्षीय सेवानिवृत्त हेडमास्टर को कनाडा में रह रहे पोते की पहचान का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने तीनों मामले की जांच शुरू कर दी है।