मुरथल। गांव नांगल खुर्द में अपने मायके आई महिला को उसके पति के नाक-कान का इलाज करने का झांसा देकर 30000 रुपये व सोने की चेन ऐंठने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने खुद को कुरुक्षेत्र के बिरला मंदिर का भगत बताया था। पीड़िता ने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली के नजफगढ़ की पिंकी ने पुलिस को बताया कि गांव नांगल खुर्द में उसका मायका है। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले उनके गांव में महेंद्र नाम का व्यक्ति आया था। उसने खुद को कुरुक्षेत्र के बिरला मंदिर का भगत बताया था। आरोपी ने उसके भाई की पथरी को निकाल दिया था। जिस पर वह उस पर विश्वास करने लगे। महिला ने बताया कि उसके पति के नाम-कान में दर्द रहता है और महेंद्र ने कहा कि वह उसका ईलाज कर देगा। इसकी एवज में आरोपी ने उनसे 30000 रुपये व सोने की चेन ऐंठ ली। उसके बाद आरोपी फरार हो गया तो उसका पता लगाने के लिए कुरुक्षेत्र के बिरला मंदिर में संपर्क किया। वहां इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। जिसके बाद मुरथल थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।