फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के गुढ़ा रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड व पिन डालने पर भी पैसे नहीं निकले। जिस पर वह वहां से बाहर चला गया। इसी बीच उसके खाते से 6 हजार रुपये नकद निकलने के साथ ही 19 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का मैसेज आया। व्यक्ति का आरोप है कि एटीएम में उसके साथ खड़े व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव वजीरपुरा निवासी सुमित ने बताया कि वह गुढ़ा मोड़ के पास एसबीआई बैंक की शाखा के एटीएम से पैसे निकाल रहा था। उसने एटीएम में कार्ड डाला तो पैसे नहीं निकले। उस दौरान एटीएम में एक अन्य व्यक्ति खड़ा था। पैसे नहीं निकलने पर वह बाहर आ गया। उसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से 6 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही दूसरा मैसेज आया कि उसके खाते से हिसार निवासी निजामुद्दीन के खाते में 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। सुमित ने बताया कि उसके 25 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। देवीपुरा चौकी पुलिस ने सुमित की शिकायत मिलने के बाद निजामुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें