फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहतक में प्लॉट दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 01 Jan 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। आदर्श नगर निवासी युवक के साथ जमीन खरीदने के नाम पर लगभग 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने जमीन दूसरे के नाम होने के बावजूद पीड़ित से सौदा किया। जब जमीन का सौदा करने के लिए पीड़ित गया तो उसे दूसरा व्यक्ति काम करवाते हुए मिला। पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे वापस नहीं दिए और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह आउट सोर्स कंपनी चलाते हैं। वह रोहतक में नेहरू काॅलोनी के कुलदीप, प्रदीप गोहाना के योगेश, अमरजीत व राजेश को जानते हैं जो सभी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वर्ष 2015 में पुरानी अनाज मंडी स्थित कार्यालय में रोहतक में एक जगह का नक्शा दिखाया गया, जहां पर प्लानिंग की जा रही थी। उसने लगभग 2266 वर्ग गज भूमि का सौदा लगभग 45 लाख रुपये में कर लिया। रुपये देने पर एग्रीमेंट हो गया। बाद में आरोपियों ने कहा कि रोहतक में रजिस्ट्री बंद है, जब खुलेगी तो उसके नाम जमीन करवा देगा। कुछ समय बाद वह प्लाॅट देखने के लिए रोहतक गया तो वहां पर दूसरा व्यक्ति मकान बना रहा था। उस व्यक्ति ने कहा कि उसने जगह खरीद कर काम करवाया है और दस्तावेज भी दिखाए। बाद में आरोपियों से जमीन या रुपये वापस देने की मांग की। बाद में ब्याज समेत 60 लाख रुपये वापस देने पर समझौता हुआ। अब वह अपने रुपये वापस मांगने गए तो जान से मारने की धमकी दी गई। अब पीड़ित शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें