फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार श्रमिक को कुचला, मौत

Mon, 01 Jan 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। बीएसटी चौक पर एक मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने फैक्टरी से घर लौट रहे बाइक सवार श्रमिक को कुचल दिया। इस हादसे में श्रमिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भारतीय किसान यूनियन ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

गुमड़ गांव का कुलबीर (48) बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 531 नंबर फैक्टरी में बतौर सहायक कार्यरत थे। शनिवार की रात वह ड्यूटी के बाद अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। वह जब बीएसटी चौक पर पहुंचे तो एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया और डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में कुलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कुलबीर के भाई संदीप ने डंपर चालक के खिलाफ गन्नौर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन चढूनी के युवा जिलाध्यक्ष विरेंद्र पहल ने कहा कि वह कई बार अवैध खनन को लेकर एसडीएम, एसीपी, खनन विभाग व परिवहन विभाग में शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अवैध खनन करने के बाद मिट्टी से भरे डंपर क्षेत्र में बिना रोक टोक गुजर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसान यूनियन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


- ट्रक को लिया कब्जे में

गन्नौर थाने से जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुलबीर के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस जल्द ही ट्रक चालक का पता लगा कर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें