फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लाॅट के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी

Mon, 15 Sep 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्लाॅट के नाम पर रुपये लेकर रजिस्ट्री न कराने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज कराई है। बड़ी थाना पुलिस ने आरोपी साहिल व उसकी पत्नी अनीशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शंकरपुर दिल्ली निवासी बिजेंद्र ने बताया कि आरोपी दंपती ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 450 मीटर का प्लाॅट दिखाया। इसके बाद उन्होंने 14 जून 2023 को साहिल को 5 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये का चेक प्लाॅट के बयाने के तौर पर दिया। आरोप है कि आरोपी रजिस्ट्री कराने की बजाय लगातार बहाने बनाते रहे।
इस बीच उन्होंने वह प्लाट किसी तीसरे पक्ष को बेच दिया और उनके 15 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने एक झूठा कानूनी नोटिस भी भेजा, जिसमें समझौता होने की बात लिखी थी, लेकिन उस एफिडेविट पर किसी के हस्ताक्षर नहीं थे। बड़ी थाना पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें