फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेल में कुत्तों की ट्रेनिंग के नाम पर धोखाधड़ी, मुकदमा

Thu, 19 Jun 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश की जेलों में कुत्तों की ट्रेनिंग और आपूर्ति के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिला कारागार के उप अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने चंडीगढ़ की कंपनी ईएसडी नेटवर्क इंडिया के डायरेक्टर सिमरत पाल सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला कारागार उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार पंजाब होम गार्ड्स कैनाइन ट्रेनिंग एंड ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से हरियाणा की 9 जेलों के लिए 23 कुत्तों की आपूर्ति की योजना बनाई गई थी। इनमें से 13 कुत्ते ईएसडी नेटवर्क इंडिया ने जेल विभाग को उपलब्ध कराए गए। जिन पर विभाग ने प्रति कुत्ता 2.25 लाख रुपये की दर से कुल 29.25 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया।
इसके अतिरिक्त दो कुत्तों के लिए 5 वर्षों तक 8,500 रुपये प्रति माह के हिसाब से भोजन और इलाज का भुगतान भी विभाग द्वारा किया गया। इनमें से एक कुत्ते को प्रशिक्षण के लिए चंडीगढ़ स्थित कंपनी ईएसडी नेटवर्क इंडिया को जनवरी 2021 में भेजा गया। लेकिन 19 महीने बीत जाने के बाद भी वह कुत्ता न तो वापस आया और न ही कंपनी की ओर से कोई सूचना दी गई।
विज्ञापन



विभागीय पत्राचार के बावजूद नहीं मिला जवाब


जेल महानिदेशक द्वारा समय-समय पर कंपनी को कई पत्र लिखकर कुत्तों को वापस भेजने की मांग की गई, लेकिन कंपनी ने जुलाई 2024 में यह कहकर समय मांगा कि भुगतान मिलने के सात दिन के भीतर तैनाती शेड्यूल साझा कर दिया जाएगा। विभाग ने 1,80,540 रुपये की राशि और भेजी गई, फिर भी न तो कुत्ते लौटाए गए और न ही शेड्यूल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें