फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जमीन की खरीद को लेकर धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। झरोठी गांव में जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। मनमीत कौर ने पुलिस आयुक्त को दिए गए शिकायत पत्र में दिल्ली के शालीमार बाग निवासी अमित जैन और उसके अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता सत्यपाल सहित अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता मनमीत कौर ने कहा है कि बिल्डर फर्म मरिडा सेवन एलिमेंट्स एलएलपी ने वर्ष 2024 में खरखौदा क्षेत्र के गांव झरोठी की 27 कनाल 7 मरला जमीन खरीदी थी। इस जमीन का मूल्य 7 करोड़ 69 लाख रुपये तय हुआ था।
विज्ञापन

बिल्डर ने भुगतान के लिए 16 चेक दिए लेकिन जनवरी 2025 को नियत तिथि पर सभी चेक बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद भी बिल्डर लगातार झूठे आश्वासन देता रहा। इस बीच उसने जमीन अपने नाम दर्ज कराकर करीब 10 एकड़ क्षेत्र पर औद्योगिक प्लाटेड काॅलोनी के विकास का लाइसेंस भी ले लिया।
शिकायत में कहा गया है कि बिल्डर ने बिना भुगतान किए ही न केवल लाइसेंस लिया बल्कि अवैध रूप से साइट पर विकास कार्य भी शुरू कर दिया। मनमीत कौर ने बताया कि बिल्डर और उसके सहयोगी अब उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने वकील के जरिए बिल्डर को कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि बिल्डर और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस आयुक्त, सोनीपत को दी गई शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें