फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों के पोस्टमार्टम करने का आरोपी चिकित्सक भेजा जेल, 10 हजार रुपये किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कैंसर पीड़ितों का बीमा कराकर मौत के बाद उसे हादसा दिखा क्लेम लेने के मामले में गिरफ्तार सामान्य अस्पताल के चिकित्सक समेत दो आरोपियों को एसटीएफ ने अदालत में पेश किया। जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसटीएफ ने आरोपी चिकित्सक से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विदित रहे कि एसटीएफ की सोनीपत इकाई ने 19 अप्रैल को एक गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को पकड़ा था। उन पर आरोप है कि वह कैंसर मरीजों की मौत के बाद उनके शव को दूसरी जगह ले जाकर गाड़ी से कुचल कर सड़क दुर्घटना का रूप दे देते थे और बीमा कंपनियों से मोटी रकम ऐंठते थे। गिरोह के सरगना गांव सेवली निवासी पवन, रिंढाना निवासी मोहित व गुमाना निवासी विकास से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए थे। मामले में कैंसर पीड़ित का पोस्टमार्टम करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चिकित्सक डॉ.प्रकाश झा को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि उसने सामान्य अस्पताल के चिकित्सक डॉ.अंबुज जैन के माध्यम से दो कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद उनके पोस्टमार्टम करने की एवज में तीन लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने गांव धनाना निवासी जगदीश को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपने भाई की मौत को सड़क हादसे में दिखाने का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने आरोपी डाक्टर से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कैंसर पीड़ितों के पोस्टमार्टम करने के मामले में डॉ. प्रकाश झा व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश देशवाल, प्रभारी एसटीएफ सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें