सोपीनत। थाना राई पुलिस ने चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी बिहार के भागलपुर के गांव कमलापुर निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 मार्च को दिल्ली के विकास कुंज निवासी अनिल ने ममेरे भाई झारखंड के गोड्डा के लुकलुकी माल डुमरिया निवासी राजू की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों गुलशन, रोहित व सूरज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद