फोटो 33- पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत : पुलिस
गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने गांव छिछड़ाना में बुजुर्ग किसान की हत्या में शामिल चौथे आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
छिछड़ाना गांव हाल छपरा निवासी अजीत ने 26 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी कि सहदेव, प्रदीप, नरेश, बिल्लू और दो अन्य युवक उसके पिता धनीराम को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। मारपीट करके उनको गली में फेंक दिया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सतपाल ने पुलिस टीम के साथ आरोपी गांव छिछड़ाना के पूर्ण, नरेश व रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो 33- पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत : पुलिस