सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली टीम ने चरस तस्करी के पुराने मामले में चौथे आरोपी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी टेकराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस टीम ने 20 दिसंबर को गन्नौर के पास दिल्ली-पानीपत जीटी रोड सर्विस लेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका था। उसमें सवार तीन युवकों की तलाशी लेने पर रवि उर्फ बागा के पास से 1.164 किलो चरस बरामद हुआ था। उस दौरान आरोपी रवि के साथ उसके साथी वीरेंद्र व आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने चौथे आरोपी टेकराम को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद