फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

Thu, 30 Apr 2026 07:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव मनौली टौंकी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घर के बाहर गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।

गांव मनौली निवासी सचिन ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका बेटा वीर (4) बुधवार देर शाम गली में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही सोनू ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां से गुजर रहा था। अचानक वीर ट्रैक्टर के नीचे आ गया जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुंडली थाना पुलिस ने बच्चे के पिता सचिन की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसआई महेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी चालक पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें