सोनीपत। खेल नगरी के रूप में पहचान बना चुके सोनीपत से एक बार फिर युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाने जा रही हैं। युद्धवीर अखाड़े (देवी सिंह कुश्ती अकादमी) की चार लड़कियों का चयन जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि अखाड़े की पहलवान तपस्या, शिक्षा, गीता और लक्ष्मी 10 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता देशभर के उभरते पहलवानों के लिए बड़ा मंच मानी जाती है।
उन्होंने कहा कि सभी पहलवानों से पदक की उम्मीद है। वह प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। शिक्षा व तपस्या हरियाणा और गीता व लक्ष्मी तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पहलवानों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने विशेष प्रशिक्षण लिया है। वह राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत मुकाबला करने को तैयार हैं। वह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करेंगी।
फोटो :: शिक्षा
फोटो :: शिक्षा
फोटो :: शिक्षा