फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार वाहन चोरी, मुकदमा दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी हो गए। वाहन मालिकों ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली की गौतम काॅलोनी निवासी अली अहमद ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से राई औद्योगिक क्षेत्र में आए थे। वह एचएसआईआईडीसी ऑफिस के पास कार को खड़ी कर चाय पीने चले गए। कुछ देर बाद जब वापस आए तो कार वहां पर नहीं मिली। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी : कुंडली की शिवपुरी से चोर घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी कर ले गए है। शिवपुरी के रहने वाले तेजपाल ने बताया कि उन्होंने रात को ई-रिक्शा को गली में खड़ी कर चार्जिंग पर लगाया था। जब सुबह उठे तो ई-रिक्शा नहीं मिली। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें