फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित

Sun, 27 Oct 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गांव रभड़ा में युवक की लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। इनमें दो टीम थाना सदर व दो टीम सीआईए गोहाना की बनाई गई हैं। चारों टीमों ने शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव रभड़ा निवासी नसीब (26) खेती बाड़ी करते थे। वीरवार सुबह करीब 11 बजे वह शराब ठेके पर सेल्समैन का खाना देकर वापस घर लौट रहे थे। गांव रभड़ा के सन्नी उर्फ माया, हितेश उर्फ नान्हा, कृष्ण, साहिल उर्फ बाज, गांव माहरा के बिल्लू और पांच-सात अन्य युवकों ने कहासुनी की रंजिश में नसीब को रोक कर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर नसीब को बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए थे। नसीब को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर गए। वहां से नसीब को रोहतक रेफर कर दिया गया। रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नसीब की मौत हो गई थी। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
गांव रभड़ा में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना सदर, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें