फोटो 14: सोनीपत में कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में फ्लैटों से सामान चाेरी करने के आरोपी। स्रोत
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने फ्लैटों से एसी की पाइप, बिजली के कॉपर वायर व फायर फाइटिंग का सामान चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी समसुद्दीन उर्फ राजू, बिहार के दरभंगाा निवासी नाजमुद्दीन, मिजिदपुर निवासी मिथुन व समस्तीपुर निवासी इमामुल है। इन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। नांगल कलां निवासी व बीटी डब्ल्यू सोसाइटी में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुनील ने 29 दिसंबर को शिकायत दी थी कि उनकी सोसाइटी के प्रीमियम टावर में नए फ्लैट खाली पड़े हैं व बाहर से ताला लगा है। 28 दिसंबर की रात चोरों ने फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरी की।