फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेलो मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के चार धावकों ने जीते 10 पदक

Mon, 14 Apr 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित हुई खेलो मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक विजेता सोनीपत के एथलीट। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। खेलो मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत के चार एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित दस पदक जीते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स खेल गांव स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन


खेलो मास्टर्स इंडिया फाउंडेशन की तरफ से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 550 महिला व पुरुष एथलीटों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न खेल हुए।
मीडिया को-ऑर्डिनेटर बालकिशन द्वारका ने बताया कि प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कर्नाटक सहित कई राज्यों के एथलीटों ने भाग लिया। फेडरेशन के सचिव शैलेंद्र सिंह के अनुसार यह प्रतियोगिता एथलीटों के अनुभव व प्रेरणा को मंच देने के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


इन एथलीटों ने दिलाए पदक

डिस्कस थ्रो में सोनीपत के रणधीर सिंह ने स्वर्ण पदक और गोला फेंक और जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीते। सिद्धार्थ कॉलोनी, सोनीपत की बिमला देवी ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। गांव बैंयापुर के सुरेंद्र कुमार ने 3000 मीटर दौड़ में रजत, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। वहीं नरेश कुमार ने 5 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण, 3 किलोमीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें