फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भीषण हादसा: रोड रोलर से भिड़ी कार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे समेत चार की मौत; देखें वीडियो

Sat, 11 Oct 2025 10:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत।

सार

रोहतक के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलवान रंगा के बेटे सोमबीर अपने तीन दोस्तों के साथ शनिवार की देर शाम जींद से लौट रहे थे। इसी दौरान जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रूखी टोल प्लाजा के पास रोड रोलर में कार टकरा गई। 
विज्ञापन
सोनीपत में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत स्थित बरोदा क्षेत्र थाना में रुखी टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार रोड रोलर से भिड़ गई। हादसे में कार सवार रोहतक के कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) के बेटे समेत चार युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

जिंद से लौट रहे थे चारों
रोहतक के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलवान रंगा के बेटे सोमबीर अपने तीन दोस्तों के साथ शनिवार की देर शाम जींद से लौट रहे थे। इसी दौरान जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रूखी टोल प्लाजा के पास रोड रोलर में कार टकरा गई। 

कार के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे  
टक्कर इतनी भयंकर थी कि सोनट गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना में सोमबीर (27), उनके दोस्त अंकित (21), लोकेश (29) व दीपांकर (23) की मौत हो गई। सभी रोहतक के गांव घिलौड़ के थे। हादसे की सूचना मिलने पर चौकी भैसवान खुर्द की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार कब्जे में ली। हादसा कैसे हुआ। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि कार में मौजूद सभी लोग एक ही गांव के थे। वे जम्मू-कटरा की तरफ से रोहतक आ रहे थे। सड़क पर काम चल रहा था, और वे रोड रोलर से टकरा गए। इस दुर्घटना में सभी चार व्यक्तियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें