फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 23: क्राइम यूनिट खरखौदा की गिरफ्त में हत्यारोपी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
खरखौदा। पिपली गांव में 27 वर्षीय युवक अजय की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच पिपली रामनिवास के बाद चार आरोपियों आशीष, अजय, दीपक व ललित निवासी पिपली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पिपली गांव के 27 वर्षीय अजय सोमवार की रात को करीब आठ बजे खरखौदा स्थित जिम से घर लौट रहे थे। जब वह गांव के सरकारी स्कूल के पास उन पर हमला कर दिया था। अजय ने हमले का आरोप गांव के ही ललित व अन्य पर लगाया था।
हमले का षड्यंत्र गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास पर रचे जाने का आरोप लगाया। इसके बाद घायल अजय ने इलाज के दौरान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अजय की मौत होने पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही क्राइम यूनिट, खरखौदा की टीम ने आरोपी पूर्व सरपंच रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया। उसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। क्राइम यूनिट ने हत्या के इस मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें