फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो दिन की बारिश में चार मकान गिरे, कई क्षतिग्रस्त

Mon, 10 Jul 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- गांव सांदल कलां में बारिश के दौरान गिरे मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पार्षद संजय बड़
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में दो दिन से हो रही बारिश के कारण दो गांवों में चार मकान गिरने के साथ कई अन्य क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकान गिरने से जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, मगर घर का सारा सामान नष्ट हो गया है। पीड़ितों ने सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन


जिले में शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। दोपहर तक जहां विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, वहीं दोपहर बाद भी देर शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। तेज बारिश के कारण गांव सांदल कलां निवासी सलीम का मकान गिर गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित को आर्थिक मदद दी जाए।
सलीम ने बताया कि बारिश में अचानक से मकान की एक दीवार गिर गई। पास में बच्चे खेल रहे थे। गनीमत रही कि मकान गिरने से किसी बच्चे को चोट नहीं आई। इस दौरान तेजवीर, कप्तान, कुलदीप, यासीन, ममता, शीला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सांदल कलां नवादा में भारी बारिश के चलते जोहड़ ओवरफ्लो हो गया। जिससे जोहड़ का पानी घरों में घुस गया है। जिस पर जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से बातचीत कर मोटर मंगवाई और पानी निकालने का काम शुरू करवाया।
गांव जगदीशपुर में ढहे तीन मकान

गांव जगदीशपुर में बारिश के कारण सोमी, संजय व राजेंद्र के मकान गिर गए। अनिल और लक्ष्मण के मकान की छत का हिस्सा टूट गया, जबकि नीटू, मिंटू व सेवाराम के मकान की दीवार ढह गई। गांव की सरपंच पुष्पा ने राई विधायक को पत्र लिखा है, जिसमें ग्रामीणों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। सरपंच ने बताया कि जिन लोगों के मकान गिरे हैं, उन परिवारों के चौपाल में रहने की व्यवस्था की गई है।
नांदनौर में हुआ भूमि कटाव
यमुना की तलहटी में बसे गांव नांदनौर में बारिश के चलते कई खेतों में भूमि कटाव हो गया। खेतों से मिट्टी पास में बने खनन प्वाइंट में बह गई। किसान मंजीत का कहना है कि दो दिन से हो रही भारी बारिश में खेतों से मिट्टी का कटाव शुरू हो गया है। उनका कहना है कि बारिश ने इस बार करीब 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फोटो 20- गांव सांदल कलां में बारिश के दौरान गिरे मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पार्षद संजय बड़

फोटो 20- गांव सांदल कलां में बारिश के दौरान गिरे मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पार्षद संजय बड़

फोटो 20- गांव सांदल कलां में बारिश के दौरान गिरे मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पार्षद संजय बड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें