सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय के बीएससी द्वितीय सत्र और एमएससी केमिस्ट्री द्वितीय सत्र की चार छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान दर्ज किया है। बीएससी लाइफ साइंस की प्राची जैन ने 19वां स्थान, बीएससी फिजिकल साइंस की अक्षिता ने 14वां स्थान, कनिका ने 15वां स्थान प्राप्त किया। एमएससी की अंशुल ने 16वां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. विपाशा अग्रवाल व उपप्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने मेधावी छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की। संवाद