बिजली चोरी करने के लिए तारों में लगाई गई कुंडी। संवाद
- फोटो : Sonipat
बिजली निगम ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए छापा मार कार्रवाई की। निगम की टीमों ने पांच गांवों के 26 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। उन पर साढ़े चार लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
निगम की विजिलेंस टीम शुक्रवार देर रात ग्रामीण उपमंडल अधिकारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता सुरेश, अनिल, विकास व यशपाल के साथ छापा मारने की कार्रवाई की। गांव गुमड़, पुरखास, शेखपुरा, नयाबांस व महमूदपुर माजरा में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया। टीम ने बिजली चोरी करने वालों के सुबूत जुटाए। बिजली चोरों को पकड़ने के लिए छापा मार कार्रवाई देर रात से सुबह तक जारी रही। जिसमें बिजली चोरी करते पकड़े गए 26 उपभोक्ता पर साढ़े चार लाख जुर्माना लगाया गया। निगम अधिकारियों ने कहा कि मुख्यालय के आदेश पर बिजली चोरी पकड़ने की कार्य योजना तैयार की है। इसके बाद विजिलेंस के साथ टीम बनाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। उपमंडल अधिकारी प्रदीप ने बताया कि निगम का बिजली चोरों को पकड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।