फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेट्रो कार्ड मिलने के बाद चार एंबुलेंस का संचालन शुरू

Thu, 04 Jun 2026 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सांसद निधि से मिली चार एंबुलेंस का संचालन पेट्रो कार्ड जारी होते ही शुरू हो चुका है। इससे मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी। इनमें से दो एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग और दो एंबुलेंस बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में सौंपी गई है। यह एंबुलेंस पूर्व सांसद रमेश कौशिक के कोटे से अक्तूबर 2025 में मिली थी।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कंपनी से पेट्रो कार्ड बनने के बाद उन्हें सड़कों पर उतारा जाएगा। यह एंबुलेंस अक्तूबर 2025 से सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धूल फांक रही थी। एंबुलेंस की कागजी औपचारिकता पूरी होने के बाद मरीजों की सुविधा के लिए चालू कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में 29 एंबुलेंस हो गई हैं लेकिन इनमें से मानक पूरे कर चुकी 13 एंबुलेंस कंडम होने के बाद भी दौड़ाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती व अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताकर रेफर करने पर उनकी जान को जोखिम में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

आज एंबुलेंस की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि रास्ते में कब खराब हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार दूसरी एंबुलेंस मंगवाकर मरीजों को भेजा जाता है।
जिले में एंबुलेंस की स्थिति

कुल एंबुलेंस 29

एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट (एएलएस) 07
बेसिक लाइफ स्पोर्ट (बीएलएस) 08

पेशेंट ट्रांसपोर्ट एंबुलेंस (पीटीए) 11

किलकारी 03




इंडियन ऑयल कंपनी से पेट्रो कार्ड जारी होने के बाद चार एंबुलेंस को मरीजों के लिए समर्पित कर दिया गया है। इनमें से दो एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग के पास रखा गया है और दो एंबुलेंस बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक को सौंप दिया है।
विज्ञापन

- डॉ. मंजीत राठी, नोडल अधिकारी, आरटीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें