फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहीद स्मारक की रखी आधारशिला

Sat, 02 Nov 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खांडा निवासी लीलावती राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा दिवस पर शहीद स्मारक की आधारशिला रखी गई। तिरंगा युवा समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि यह देश शहीदों का ऋणी है और रहेगा। उनकी तरफ से दी गई प्राणों की आहुति के कारण हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने शहीद स्मारक निर्माण में अपना सहयोग देने का समिति को आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पर्वतारोही नीतीश दहिया के पिता राजवीर दहिया, शक्ति ठेकेदार, देवेंद्र पिपली व अश्वनी कौशिक उपस्थित रहे। इस दौरान स्वामी रामानंद, समिति प्रधान नवीन खांडा, सरपंच विनोद, हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष व महासचिव कर्नल टेकचंद दहिया, कैप्टन जगबीर मलिक, अतर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें