गेाहाना। महम रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसमें अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ व हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने बताया कि मान्यता के अनुसार विश्वकर्मा दुनिया के पहले शिल्पकार, वास्तुकार व इंजीनियर थे। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना गया है। जयंती समारोह में अशोक जांगड़ा, समेराम धीमान, मुख्तार सिंह दांगी, भाना राम पांचाल, कृष्ण लाल पांचाल, राजवीर मेहरा, जगदीश पटवा, कपूर सिंह सैनी, रोहतास अहलावत, वीरेंद्र गिरोह, नवदीप, रमेश सैनी व अमृतलाल सैनी मौजूद थे।