फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 87 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, सीसी सड़क का होगा निर्माण

Fri, 07 Nov 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 05: सोनीपत में नारियल तोड़कर विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक निखिल मदान एवं मेयर
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के वार्ड 15 में 40 लाख रुपये की लागत से देव नगर की गली नंबर 8 को मास्टिक लेयर और सिटी थाने के साथ प्रभु नगर में गलियों को सीसी से पक्का किया जाएगा। वीरवार को विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड 19 में इंडियन कॉलोनी की विभिन्न गलियों को सीसी से पक्का किया जाएगा। साथ ही 100 फूटा रोड के कुछ हिस्से को सीसी से पक्का करने का भी काम किया जाएगा। इस कार्य को 87 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।
इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी और जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि वार्ड 15 में देवनगर की गली आठ में शिवा शिक्षा सदन स्कूल के पास इस गली को मास्टिक द्वारा पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही रोहतक रोड पर सिटी थाने के साथ वाली काठ मंडी की दो गलियों को सीसी से पक्का किया जाएगा। इस पूरे कार्य को 40 लाख रुपये की लागत से नगर निगम द्वारा पूरा किया जाएगा। पूरे नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत का कार्य जारी है।
साथ ही वार्ड 19 में सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए डी सिल्टिंग की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जल्दी ही एजेंसी को कार्य आवंटन करके कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उसके बाद लोगों को सीवरेज ब्लॉक और दूषित जल ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर निगम पार्षद अतुल जैन, बिजेंदर मलिक, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नीरज सोनी, सूरज जैन, सेठा प्रजापति, सोनू सुहाग,पवन स्वामी, पवन तनेजा, मनोज गर्ग, धीरेंद्र शांडिल्य, सोनू प्रजापति, अनिल ग्रोवर, राधेश्याम, चतर सिंह, विनोद डांगी, सोनू दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें