फोटो 23: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में पार्क की आधारशिला रखते भाजपा नेता प्रदीप सांगवान। स्रोत: प
- फोटो : samvad
गोहाना। गांव छिछड़ाना में नौ लाख रुपये से पार्क बनाया जाएगा। पार्क निर्माण के बाद गांव की शोभा बढ़ेगी। वीरवार को भाजपा से प्रदीप सांगवान ने पार्क की आधारशिला रखी। गांव छिछड़ाना में आबादी क्षेत्र के बीच में पूर्व में पटवारखाना का भवन था। यह भवन जर्जर हो चुका था और आसपास की जगह में ग्रामीणों की ओर से कचरा व गोबर डाला जाता था।
अब इसी जगह पर पार्क बनाया जाएगा जिस पर लगभग नौ लाख रुपये खर्च आएगा। सांगवान ने कहा कि ग्रामीण अपनी देखरेख में काम कराएं। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत डाॅ. परमजीत, सरपंच राजबीर मलिक, भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र, मंडल अध्यक्ष अशोक सेन, राम कुमार, मनोज नंबरदार, बलबीर वाल्मीकि और महेंद्र उपस्थित रहे।