सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने शनिवार को न्यू कोर्ट रोड स्थित श्रवण व वाणी केंद्र में तीन विशेष बच्चों का जन्मदिन मनाया। जन्म से सुनने और बोलने में असमर्थ अभय, महिमा और हरमन के जन्मदिन पर केक काटा गया। बच्चों को नाश्ता करवाने के साथ ड्रेस भी भेंट की गई।
विज्ञापन
संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज अविनाश सेठी और बलराज वशिष्ठ ने बताया कि तीन वर्ष से श्रवण व वाणी केंद्र के विद्यार्थियों के लिए सुबह, दोपहर और शाम के भोजन की व्यवस्था कर रही है। बच्चों को स्कूल ड्रेस, कॉपी-किताबें और जरूरत की अन्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है। संस्था के चेयरमैन वाईके त्यागी ने कहा कि इन बच्चों को सहानुभूति से अधिक प्यार, अपनत्व और सहयोग की जरूरत है। संवाद