फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानोंदा के शमशेर की है खेतों में जलती मिली कार, शव की पहचान नहीं हो सकी, पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाईपास पर खेतों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर रविवार की रात को जली मिली कार के मालिक की पहचान हो गई है। कार झज्जर के गांव कानोंदा के शमशेर की थी। कार की पहचान शमशेर के पिता ने की है। हालांकि वह के अंदर मिले कंकाल की पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने उनके बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की पहचान के लिए अब डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन

रविवार रात को को बाईपास से गुजर रहे राहगीरों ने खेतों के रास्ते पर खड़ी कार में आग लगी देखकर दमकल केंद्र को सूचना दी थी। खरखौदा से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद जांच की तो कार के अंदर पिछली सीट पर शव मिला था। वह पूरी तरह से जल गया था। जिसकी सूचना पर खरखौदा थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को निकलवाकर सामान्य अस्पताल में भिजवाया था। रात को कार के बारे में जानकार नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह कार के बारे में जांच शुरू हुई तो कार कानोंदा गांव के शमशेर (40) की मिली। वह पहले ट्रांसपोर्टर थे और अब गाडिय़ों की सेल-परचेज के व्यवसाय से जुड़े हैं। शमशेर के पिता उमेद सिंह ने कार की पहचान करते हुए बताया कि शमशेर रविवार को रोजाना की तरह कार लेकर घर से निकला था। दोपहर बाद 3 बजे उसका फोन बंद हो गया। तभी से उसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कार की पहचान तो कर ली है, लेकिन शव की पहचान नहीं कर पाए। उसके बाजवूद उमेद सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शमशेर ने 10 दिन पहले ही की कोर्ट मैरिज
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शमशेर ने 10 दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। दस दिन बाद ही उसकी कार खरखौदा के खेतों के कच्चे रास्ते में मिली है। पुलिस इसे लेकर भी जांच करेगी। इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पहचान के लिए कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
कार की पिछली सीट पर पूरी तरह जली हालत में मिले शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। अगर फिर भी कोई पहचान नहीं हो पाई तो खरखौदा पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करवाएगी। जिसके बाद शव के बारे में पता लग सकेगा कि वह किसका है।
विभिन्न पहलुओं पर होगी जांच
खरखौदा पुलिस कार के अंदर जली हालत में शव मिलने के मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जिसमें एक कड़ी उसकी शादी से भी जुड़ी हुई है। शमशेर ने 10 दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। इसके अलावा पुलिस मामले में रंजिश के पहलु से भी जांच करेगी। पुलिस शमशेर के साथ रहने वाले लोगों का भी पता लगाने में जुटी है। जिससे पता लग सके कि रविवार को वह किस के साथ था और कहां-कहां गया था।
कार की पहचान हो गई है। कानोंदा निवासी उमेद सिंह ने बताया है कि कार उसके बेटे की है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उमेद सिंह की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द सभी पहलुओं पर जांच कर मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें