फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व सैनिक बोले- हम लड़ाई के मैदान में उतरने को तैयार

Mon, 12 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के गन्नौर स्थित केडी नगर में बैठक के दौरान तिरंगे के साथ भूतपूर्व सैनिक। स्रोत:
विज्ञापन
गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन, गन्नौर की मासिक बैठक रविवार को केडी नगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में ब्रिगेडियर यशपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में संगठन के सदस्यों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, गन्नौर ब्लाॅक के दो भूतपूर्व सैनिकों के अकस्मात निधन पर शोक व्यक्त किया गया। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के मामले में भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि वह आज भी देश सेवा के लिए तैयार हैं। यदि देश को उनकी जरूरत पड़ती है तो वह एक बार फिर लड़ाई के मैदान में उतरेंगे। बैठक की अध्यक्षता नायक सूबेदार ओमप्रकाश मलिक ने की। मंच संचालन कैप्टन सतबीर सिंह दहिया ने किया। इस दौरान सूबेदार नवीन प्रताप त्यागी, रतन मलिक, राजपाल, ईश्वर सिंह, कैप्टन सतबीर सिंह, नायक वेद और सूबेदार कृष्ण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें