फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लड़सौली के पूर्व सरपंच, उसके भाई पर मारपीट का आरोप

Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर जीटी रोड स्थित कनक ढाबे के पास पेट्रोल पंप पर एक ट्रक चालक व उसके साथी के साथ लड़सौली के पूर्व सरपंच, उसके भाई व अन्य ने मारपीट कर दी। आरोपी जाते हुए चालक के पैसे भी चोरी कर ले गए। घायल ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना में दी।
विज्ञापन

गांव झुंडपुर निवासी भोपाल ने बताया कि वह ट्रक चालक हैं। यमुनानगर से कुंडली बॉर्डर पर डस्ट लाते हैं। वह 14 जून को अपने साथी पवन के साथ गांव झुंडपुर से 1 लाख 84 हजार रुपये लेकर यमुनानगर जाने लगे। जब वह भिगान टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां एक कैंटर चालक प्रवीण के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपना ट्रक लेकर गन्नौर जीटी रोड पर एक ढाबे के पास पेट्रोल पंप पर रुक गए।
उन्होंने पंप मालिक को सारी बात बताई। कुछ देर बाद वहां कैंटर चालक प्रवीण अपने भाई लड़सौली के पूर्व सरपंच प्रदीप व 8-10 अन्य युवकों के साथ आया और उनकी पिटाई की। आरोप है कि हमलावर का शीशा तोड़कर उनके पैसे चोरी कर लिए और जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें