फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराधार आरोप लगा रहे पूर्व अध्यक्ष : सांगवान

विज्ञापन
फोटो 05- सतपाल सांगवान, अध्यक्ष, जनता शिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
गोहाना। गांव बुटाना स्थित जनता विद्या भवन शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष सतपाल सांगवान ने कहा है कि संस्थान प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी के लिए जून में चुनाव होंगे। चुनाव से पहले पूर्व अध्यक्ष बार-बार निराधार शिकायतें कर प्रबंधन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष की शिकायत पर उपायुक्त के आदेश पर फर्म एंड सोसाइटी की जिला रजिस्ट्रार की तरफ से पहले ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष सतपाल सांगवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व अध्यक्ष अजीत सांगवान चुनाव आते ही झूठ का सहारा लेकर शिकायतें करने लगे हैं। इस समय संस्थान के सात विभागों में लगभग ढाई हजार विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। इन विभागों में 119 शिक्षक और 173 गैर शिक्षक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। सभी नई नियुक्तियां नियमानुसार की गई हैं। कार्यभार के अनुसार अभी कुछ और नियुक्तियां होनी हैं। पूर्व अध्यक्ष अजीत सांगवान नये चुनाव के मद्देनजर अपने कुछ साथियों के साथ प्रबंधन को बदनाम करने के लिए शिकायतें कर रहे हैं। मामले को लेकर 20 जनवरी को एसडीएम भी जांच करने संस्थान में आई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें