फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में सड़कों पर उतरे रिटायर्ड फौजी, जमकर नारेबाजी की, जंतर मंतर पर धरने की चेतावनी

Sun, 23 Feb 2025 01:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

हरियाणा के सोनीपत में अपनी मांगों को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी न किए जाने पर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के  जंतर मंतर पर धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विरोध जताते पूर्व अर्धसैनिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन बहाली, वन रेंक वन पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों ने महलाना रोड स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बैठक कर अपनी मांगों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष कलीराम ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर सोनीपत सहित देश के पूर्व अर्धसैनिक, चौकीदार व उनके परिवार दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 अप्रैल को धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कलीराम ने कहा कि हरियाणा सैनिक कल्याण बोर्ड, अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से पूर्व अर्धसैनिक बल के परिवारों के साथ छलावा किया गया है, क्योंकि उपरोक्त जिलास्तरीय कल्याण बोर्डों में सेना के कर्नल कप्तान सूबेदार हवलदार कार्यरत हैं। पूर्व अर्धसैनिकों की भागीदारी कुछ ही है, ऐसे में उनका कल्याण कैसे संभव हो सकता है। 

विज्ञापन


अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि रेवाड़ी, रोहतक व बहादुरगढ़ में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी के खोलने की घोषणा हुई थी, लेकिन एक साल से ज्यादा हो गया है। आज तक डिस्पेंसरियां नहीं खोली गई हैं। पैरामिलिट्री परिवारों के लिए अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना अभी तक नहीं की गई। 

उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2001 को सीआरपीएफ जवानों ने संसद को आतंकी हमले से बचाया। बदले में इनाम के तौर पर अर्धसैनिकों की पुरानी पेंशन बंद कर दी गई। भगवान रामलला पर हुए आतंकी हमले के बचाव में सीआरपीएफ जवानों का अहम योगदान रहा। केंद्रीय गृह मंत्री को बंगाल चुनाव में सीआरपीएफ जवानों ने बचाया। अब सवाल उठता है कि हम अर्धसैनिक बलों के जवानों को कौन बचाएगा।
विज्ञापन


बैठक में रामकिशन, ऋषिराज, जयभगवान रोहणा, महाबीर, सुरेश कुमार, रामगोपाल, महेंद्र, जगदीश राठी, महेंद्र सिंह, कर्मबीर, जयभगवान, रणबीर सिंह, राजपाल, चरण सिंह, बनारसी, बलजीत, महाबीर सिंह, राजकुमार, रामचंद्र, रघुवीर, सुरेश शर्मा, जयकुमार, करतार सिंह, कर्मबीर सरपंच ककरोई, करतार सिंह व कलीराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें