केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को स्मृति चिह्न भेंट करती पूर्व विधायक निर्मल चौधरी।
गन्नौर। पूर्व विधायक निर्मल चौधरी ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने गन्नौर क्षेत्र के विकास मुद्दों पर चर्चा की। हरियाणा की महिलाओं से जुड़े विषयों पर भी बात हुई। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। महिलाओं को समान अवसर मिलने से प्रदेश का विकास मजबूत होगा।