फोटो : सोनीपत के खरखौदा में गोपालपुर मार्ग पर तेज हवा की आड़ में काटा गया पेड़। स्रोत: वन विभाग
खरखौदा। क्षेत्र में मंगलवार रात चली तेज हवा की आड़ लेकर वन विभाग के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। बाईपास के निकट गोपालपुर मोड़ के पास वन विभाग की भूमि पर खड़े पेड़ों को काटकर उन्हें इस तरह गिराया गया कि वे तेज हवा के कारण गिरे प्रतीत हों। विभागीय जांच में गगन नामक युवक की पहचान की गई। वन विभाग ने नियमों के उल्लंघन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वन खंड अधिकारी भगत सिंह ने कहा कि बिना अनुमति पेड़ काटना कानूनन अपराध है। संवाद