गन्नौर। केंद्र सरकार की बीजेपी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, गन्नौर में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम प्रवेश कादियान ने उपमंडलीय स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दी।
एसडीएम ने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां समय रहते पूरी करने और आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।