फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेशी डेलिगेशन ने किया गांव जठेड़ी का दौरा, लोगों से की बातचीत

Wed, 20 Mar 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव जठेड़ी का दौरा करते विदेशी डेलीगेशन के सदस्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
सोनीपत। भारत सरकार के आईटी विभाग के अधिकारी व विदेशी डेलिगेशन के दल ने बुधवार को गांव जठेड़ी का दौरा किया। डेलिगेशन में 15 अफ्रीकन देशों के 30 नागरिक शामिल थे। दल ने गांव का भ्रमण करते हुए बुजुर्गां, महिलाओं व बच्चों से बातचीत की और ग्रामीण परिवेश के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सरपंच योगेश जठेड़ी ने आईटी विभाग के अधिकारियों व विदेशी डेलिगेशन में शामिल सदस्यों को गांव का भ्रमण करवाया। इस दौरान गांव की पृष्ठभूमि और रोजगार के मुख्य साधनों के बारे में भी अवगत कराया। डेलिगेशन के सदस्यों ने गांव के बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों से बातचीत करते हुए उनकी दिनचर्या जानी। इस दौरान डिजिटल भारत मिशन के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। विदेशी डेलिगेशन ने ग्रामीणों से सरकार की तरफ से चलाई जा रही डीबीटी योजना के बारे में जानकारी ली। बुजुर्गों ने उन्हें बताया कि बुढ़ापा पैंशन सीधे खातों में आती है। इस दौरान पंचायत सचिव सुरेंद्र, अमित, कपिल, मनीष, महेंद्र, जितेंद्र, धन सिंह व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें