सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित कुष्ठ आश्रम में इनर व्हील क्लब स्वर्ण सोनीपत ने पितृपक्ष के दौरान कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री प्रदान कराई। क्लब प्रधान नीतू दहिया ने बताया कि 27 परिवारों को आटा, चीनी, चावल, दाल, चाय, साबुन, नारियल के साथ सरसों का तेल, पट्टियां, कपड़े व जूते प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि क्लब हर समय जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तैयार रहता है। कार्यक्रम के दौरान उषा भंडारी, बबीता, मंजू छिक्कारा, निर्मला शर्मा, बिंदु शर्मा, सुमन बत्रा, इंदू बोरिया, सीमा मक्कड़ व रंजू मौजूद रही।