फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत धाम से चुलकाना तक निकाली भव्य निशान यात्रा

Mon, 23 Sep 2024 08:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट, सोनीपत धाम व श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम सेवा मंडल की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा रोहतक रोड स्थित सोनीपत धाम से प्रारंभ होकर श्री श्याम मंदिर चुलकाना धाम पहुंची। यात्रा में श्रद्धालुओं ने 600 से ज्यादा श्याम ध्वज उठाएं। श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते व भजन से श्याम नाम का गुणगान करते हुए चले।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निशान यात्रा पहले गन्नौर पहुंची, यहां पुष्प वर्षा के साथ श्याम प्रेमियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। फिर निशान यात्रा ने चुलकाना धाम की ओर प्रस्थान किया। चुलकाना श्याम मंदिर पहुंचने पर पूजा-अर्चना कर संकीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा खाटू श्याम हारे का सहारा कहलाते हैं। उन्हें भगवान श्रीकृष्ण से वरदान प्राप्त है, इसके चलते वह कलियुग में हर घर में पूजनीय हैं। श्री श्याम सच्चे मन से पूजा करने वाले हर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करते हैं। यात्रा में राजीव गोयल, संजीत दहिया, सीए अनुज मंगला, प्रवीन मित्तल, आनंद सरोहा, मोहन गोयल, मांगेराम, नीरज सैनी, राहुल वर्मा, रमेश, धर्मवीर शर्मा, परमिंद्र वर्मा व शिव कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें