फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मूकबधिर बच्चों को बांटी खाद्य व शिक्षण सामग्री

Thu, 02 Oct 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के न्यू कोर्ट रोड ​स्थित मूकब​धिर बच्चों के स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बच्चों
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में न्यू कोर्ट रोड स्थित श्रवण व वाणी केंद्र के मूकबधिर बच्चों के स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के निदेशक संजीव अग्रवाल ने जन्म से बोल व सुन न सकने वाले बच्चों को खाद्य व शिक्षण सामग्री देकर अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के परियोजना प्रभारी अविनाश सेठी, बलराज वशिष्ठ ने बताया कि संस्था 2 वर्ष से स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन सुबह, दोपहर, शाम के भोजन, स्कूल वर्दी, काॅपी-किताब व सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं। चेयरमैन वाईके त्यागी, प्रधान संजय सिंगला, स्कूल प्रभारी मोहित डागर ने कहा कि यदि किसी को ऐसे बच्चे कही भी दिखाई दें तो उनका शीघ्र स्कूल में दाखिला करवा सकते हैं, ताकि बच्चों की जिंदगी संवर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें