फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 11 डेंगू के मरीज मिलने के बाद फॉगिंग शुरू

Fri, 08 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत नगर निगम कार्यालय से फॉगिंग अ​भियान शुरू कराते मेयर राजीव जैन। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में अब तक डेंगू के 11 मरीज मिल चुके हैं। मेयर राजीव जैन ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए शहर की कॉलोनियों में फॉगिंग अभियान शुरू कराया। उन्होंने वीरवार को नगर निगम कार्यालय से अभियान की शुरुआत की। उनके साथ पार्षद मुकेश सैनी व सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक मौजूद रहे। पहले दिन कोट माेहल्ला, धानक बस्ती, कपड़ा मार्केट व अन्य इलाकों में जाकर फॉगिंग की गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. योगेश गोयल ने बताया कि डेंगू संक्रमित मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर फॉगिंग कराई जा रही है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से जिन कॉलोनियों में डेंगू संक्रमितों की सूची मिलती है, उनमें फॉगिंग करवाई जाएगी। एक एरिया में फॉगिंग करने पर 200 मिली लीटर दवा का इस्तेमाल किया जाता है। शहरी क्षेत्र में फॉगिंग के लिए चार मशीन उपलब्ध है। सभी चालू हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें