फोटो 27- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। मौसम परिवर्तन के बाद कोहरा ट्रेनों के परिचालन में रूकावट बनने लगा है। वीरवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा गहराने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। 50 मीटर तक सिमटी दृश्यता के कारण आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधा घंटा से सवा चार घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
वीरवार को अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:47 घंटे, 04452 सवारी गाड़ी 1:39 घंटे, 12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस 43 मिनट, 04581 सवारी गाड़ी 1:50 घंटे, 04178 सवारी गाड़ी 57 मिनट 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 45 मिनट, 11078 झेलम एक्सप्रेस 43 मिनट 04472 सवारी गाड़ी 39 मिनट, 04450 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:09 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 2:17 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 39 मिनट, 04449 सवारी गाड़ी 43 मिनट, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:24 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 56 मिनट की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। इसका खामियाजा दैनिक यात्रियों सहित लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को झेलना पड़ा। स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे।