सोनीपत। कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार कई दिनों से सुबह और देर रात छाए कोहरे की वजह से एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार घटानी पड़ रही है।
कोहरे के कारण झेलम एक्सप्रेस दो घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस दो घंटे, सुपर एक्सप्रेस एक घंटा, हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटा, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली सुपरफास्ट व गीता जयंती एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चल रही थी। वहीं, सवारी गाड़ियां भी आधे से एक घंटे की देरी से चल रही हैं।